Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > मानवता हुई शर्मसार कृषि अधिकारी ने ट्रक ड्राइवर की आंख फोड़ी,गिरफ्तार

मानवता हुई शर्मसार कृषि अधिकारी ने ट्रक ड्राइवर की आंख फोड़ी,गिरफ्तार

Spread the love

लखनऊ,02 सितंबर 2023। साइड न मिलने से नाराज गोमतीनगर निवासी जिला कृषि अधिकारी वीर सिंह ने मानवता को शर्मसार करते हुए मुजफ्फरनगर के निवासी सोनू पाल के आंख में सरिया मारकर आंख फोड़ दी। गुरुवार को सोनू ट्रेक लेकर इटौंजा से कुर्सी रोड की तरफ जा रहा था। उसके पीछे एक कार चल रही थी। कार चालक वीर सिंह ने ओवरटेक करने के लिए कई बार हार्न दिया। आगे जगह नहीं होने के कारण ड्राइवर सोनू पाल पास नहीं दे पाया।
आरोप है कि कार चालक वीर सिंह ने ट्रक चालक सोनू को ट्रक से घसीट कर बीच सड़क जमकर पीटा। उसका गुस्सा जब इस बात पर भी शांत नहीं हुआ तो उसने कार में रखा सरिया निकाल कर सोनू की आंख में घुसा दिया। आंख में सरिया लगते ही ट्रक चालक की आंख से खून निकलने लगा और वह सड़क पर दर्द के मारे तड़पने लगा। कार चालक की क्रूरता देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने सबसे पहले घायल ट्रक चालक का इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को पकड़कर लिया है। सरिया भी बरामद हो गई है। आरोपी की कार को सीज कर दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *