जागेश्वर महादेव -सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में

कानपुर देहात,31 अगस्त 2023। शिवली कस्बे के विख्यात जागेश्वर मंदिर में प्रति वर्ष की तरह रक्षाबंधन को मंदिर में भव्य सजावट की गई। और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
भक्ति संगीत संध्या में भजनों में भक्त रात तक झूमते रहे। गीत सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में— खूब सराहा गया।मंदिर में अमरनाथ गुफा व मां वैष्णो देवी गुफा भी बनाई जाएगी। ओम नमा शिवाय कमेटी के पदाधिकारियों नीलू त्रिवेदी व कीर्ति तिवारी ने बताया कि प्रति वर्ष जागेश्वर मंदिर पर इस तरह का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *