Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मदरापुरवा के ग्रामीणों ने एसडीएम से जलभराव से बचाने की लगाई गुहार

मदरापुरवा के ग्रामीणों ने एसडीएम से जलभराव से बचाने की लगाई गुहार

Spread the love

कानपुर देहात 30अगस्त 2023। मैथा के मदरापुरवा गांव में आधा दर्जन घरों के आसपास बरसात का पानी एक माह से भरा है। जिससे कई घर गिरने के कगार पर पहुंच गए हैं। साथ बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। परेशान ग्रामीणों ने भरे पानी को निकलवाने की मांग के लिए एसडीएम से गुहार लगाई गई है। एसडीएम ने भरे पानी को निकलवाने के निर्देश बीडीओ को दिए हैं।
विकास खंड मैथा की ग्राम सभा मांडा के मजरा
मदरापुरवा के ग्रामीण महेश,भूरा,शिव प्रसाद,अशोक ने एसडीएम जितेंद्र कटियार को बताया कि गांव में आधा दर्जन घरों के आसपास बरसात का पानी भरा हुआ है। लगातार पानी भरे रहने से घर गिरने के कगार पर पहुंच गए है। लगातार भरे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। जिससे बीमारियों के पनपने का खतरा मंडरा रहा है। शिकायत सुनकर एसडीएम ने बीडीओ कमलेश कुमार को जांचकर पानी निकलवाने के आदेश दिए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *