जागरुक युवा के बिना बेहतर समाज और राष्ट्र की परिकल्पना भी असम्भव है – आशुतोष त्रिवेदी 

सुनाद न्यूज

   26 अगस्त 2023

मानव सेवा संगठन की एक बैठक ग्राम बारनपुर में जिला विस्तारक गोपाल बाजपेई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में युवा शक्ति को जागरुक करने व युवा सम्मेलन आयोजित किए जाने पर चर्चा हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने कहा कि जागरुक युवा के बिना बेहतर समाज और राष्ट्र की परिकल्पना भी असम्भव है, लेकिन आज कुछ राजनैतिक लोग अपने स्वार्थ के कारण युवाओं का शोषण कर रहे हैं।

आगामी माह में युवा सम्मेलन आयोजित किये जाने को लेकर जिला महासचिव राघव द्विवेदी को रुपरेखा तैयार कर सम्मेलन कराये जाने को लेकर जिम्मेदारी दी गई।

इस बैठक में आशुतोष त्रिवेदी, गोपाल बाजपेई, राघव द्विवेदी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तनुष प्रताप सिंह, आनंद शुक्ला, निहाल अवस्थी और वर्चुअल रुप से जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह, शिवम शुक्ला, प्रगुण शुक्ला और आशुतोष त्रिपाठी ने अपने – अपने विचार रखकर युवा शक्ति को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *