Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > महा जनसंपर्क अभियान  में विकास सिंह भोले ने चौपाल लगा गिनाई सरकार की उपलब्धियां

महा जनसंपर्क अभियान  में विकास सिंह भोले ने चौपाल लगा गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Spread the love

 

सुनाद न्यूज

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा कानपुर देहात21अगस्त 2023। भारतीय जनता पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के निर्देश पर महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी के क्रम में अकबरपुर रनिया सांसद देवेंद्र सिंह भोले के सुपुत्र विकास सिंह भोले मैथा क्षेत्र के रविंद्रपुर ,सरैया ,बंथा, माण्डा गांवों में पहुंच जन चौपाल लगाकर केंद्र व प्रदेश डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा उनकी सरकार का मंत्र सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। भाजपा सरकार केंद्र व प्रदेश में सेवा ,सुशासन, गरीब कल्याण के तहत कार्य कर रही है। कोविड काल की याद दिलाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 140 करोड़ भारतीयों के टीकाकरण की व्यवस्था की जो अपने आप में रिकॉर्ड है। गरीब परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ की सुविधा प्रदान की। प्रत्येक समुदाय के युवाओं के लिए छात्रवृत्ति योजना का लाभ देकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दिया। सड़क, पानी, बिजली, राजमार्ग, रिंग रोड, एम्स ,मेडिकल कॉलेज बनवाए। जिसके कारण श्रेष्ठ भारत का सपना सच हो रहा है। आईटी और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत आज दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल है ।भारत को आज शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में पहचान मिली है। उज्जवला योजना ,तीन तलाक बिल लाकर महिलाओं के जीवन में खुशहाली आई है । किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं । प्रधानमंत्री सम्मान निधि से किसानों को खेती में आने वाले व्यय में राहत मिल रही है । मोदी व योगी सरकार ने सभी समुदायों को विश्वास में लेकर उत्तर प्रदेश को खुशहाल बनाने के मिशन पर काम कर रही है। अब तो विदेशों में भी बाबा के बुलडोजर के चर्चे होते हैं। लोग कहने लगे हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज दीजिए, दंगे रुक जाएंगे । यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की दृढ़ इच्छाशक्ति का कमाल है कि विदेशों में भी इन की नीतियों को सराहा जा रहा है। भारत को आज शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में पहचाना जा रहा है। मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों के दौरान हर काम को पारदर्शिता के साथ गरीब कल्याण को समर्पित किया है। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह पूर्व किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पिंकी सिंह चंदेल, धीरेन्द्र सिंह सेंगर, सुनील शर्मा, अधिवक्ता अंकित सिंह चंदेल, राम प्रताप सिंह चौहान, बंटी सिंह, राहुल तिवारी, लाला तिवारी,रामनारायण राजपूत, राजेश सिंह, भरत सिंह सेंगर, पवन अग्निहोत्री, अर्जुन सिंह,सचिन सिंह सेंगर, रवि नारायण अग्निहोत्री, शिव वीर सिंह, गोविंद तिवारी , लकी सिंह , बंगाली सिंह,बृजभान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *