Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > प्रभारी मंत्री ने गौवंश संरक्षण व जल जीवन मिशन के कार्यो में शिथिलता पर अधिकारियों को लगी फटकार

प्रभारी मंत्री ने गौवंश संरक्षण व जल जीवन मिशन के कार्यो में शिथिलता पर अधिकारियों को लगी फटकार

Spread the love

जिला अस्पताल में ब्लड कोम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभll

कानपुर देहात 18 अगस्त 2023। महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, जनपद की प्रभारी मंत्री, बेबी रानी मौर्य की अध्यक्षता एवं राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी नेहा जैन, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन एवं समस्त ब्लाक प्रमुख की उपस्थिति में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट के मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में आयोजित की गयी। लघु सिंचाई परियोजना की समीक्षा करते हुए सहायक अभियंता एकता त्रिपाठी ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि जनपद में उथली, माध्यम एवं गहरी बोरिंग की योजनायें संचालित की जा रहीं हैं। मंत्री ने निर्देशित किया कि इस योजना का लाभ पात्रता की श्रेणी में आने वाले शत प्रतिशत कृषकों को दिया जाये । विद्युत् विभाग की समीक्षा करते हुए  प्रभारी मंत्री ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि जनपद में ट्राली ट्रांसफार्मर की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में विद्युत् आपूर्ति हेतु सुनिश्चित की जाये एवं ग्रामीण व् नगरीय क्षेत्रो में निर्धारित समय के अनुसार विद्युत् आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होनें  सांसद द्वारा गोद लिए ग्राम को माह नवम्बर पर हर हाल में विद्युतीकरण से संतृप्त किये जाने के भी निर्देश दिए|

सड़क पर अन्ना गोवंश दिखने पर होगी कड़ी कार्रवाई

गौवंश संरक्षण की समीक्षा करते हुए कहा कि गौवंश संरक्षण पर गंभीरता से कार्य करना होगा| कोई भी गौवंश सड़क या खेत में नहीं दिखाई देनी चाहिए| उन्होमें मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि जनपद में गौसंरक्षण की स्थितियां ठीक नहीं हैं, सड़क पर जगह जगह अन्ना मवेशी दिखाई दे रहे है, इनके संरक्षण की समुचित व्यवस्था, सुनिश्चित की जाये अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी, अधिक से अधिक गौ संरक्षण हेतु काऊ सफारी पार्क की स्थापना शीघ्र सुनिश्चित की जाये।जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि पशुओं की चिकित्सा के लिए 08 एम्बुलेंस 1962 नंबर की क्रियाशील हैं।
चिकित्सा विभाग कि समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि जनपद में चिकित्सा की सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, अब जनपद में डायलिसिस यूनिट, सी०टी० स्कैन, डेंगू एलाईजा टेस्ट, एसएनसीयू यूनिट इत्यादि की उपलब्धता हो गयी है।चिकित्सकों की कमी को भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।उन्होनें जनपद में आयुष्मान कार्ड की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया, उन्होनें मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद का जो भी नागरिक आयुष्मान कार्ड की श्रेणी में आता है, उनका कार्ड अवश्य बनना चाहिए। यह शासन की महत्वकांक्षी योजना है |

जनप्रतिनिधि बोले हैण्डपंप रीबोर का कार्य सही नही
उन्होनें पंचायतराज विभाग की समीक्षा करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रभारी मंत्री को बताया गया कि जनपद में हैण्डपंप रीबोर का कार्य समुचित रूप से नहीं चल रहा है, जिसपर उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में हैण्डपंप रीबोर का कार्य शत प्रतिशत होना चाहिए।यह जनकल्याण से जुडा कार्य है।इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रभारी मंत्री ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारी क्षेत्र में अवश्य जाएं, जिससे वस्तुस्थिति से अवगत हुआ जा सके।

सड़के खोदकर डालने पर कार्य का भुगतान नहीं होगा

जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए मा० प्रभारी मंत्री ने इस बात पर खासी नाराज़गी व्यक्त की कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जो कार्य नगर, ग्राम व् अन्य स्थानों पर कराये जा रहे हैं वहां के मार्ग प्रायः इनके कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और विभाग इसमें लापरवाही भी बरतता है जिससे आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है| उन्होनें अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां जहां ऐसी परिस्थितियाँ हैं, उनको यथाशीघ्र दुरुस्त कराया जाये अन्यथा की स्थिति में भुगतान पर रोक लगाई जाएगी।
उन्होने प्रधानमन्त्री आवास योजना (ग्रामीण) व् मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सम्बन्ध में भावुक अपील करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रहे, और किसी अपात्र को इसका लाभ न मिले, क्योंकि समाज के सबसे वंचित वर्ग को इससे लाभ पहुचाया जा सकता है और उनके परिवार को भी सुरक्षित किया जा सकता है।जनपद में जिलाधिकारी द्वारा नवीन पहल के रूप में किये गए कार्यों की प्रभारी मंत्री ने सराहना की। जिसमें देहाती मार्ट, नून नदी का जीर्णोद्धार प्रमुख रहे। उन्होनें कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की जिसमें उन्होनें महिला सुरक्षा पर विशेष बल देने को कहा|
उन्होनें जिला अस्पताल पुरुष में ब्लड कोम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट का फीता काट कर शुभारम्भ किया तथा लगायी गयी मशीनों का अवलोकन भी किया गया| उन्होंने महिला जिला अस्पताल में प्राइवेट वार्ड का भी अवलोकन किया तथा इस प्रयास हेतु जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी की प्रशंसा की।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता, जालौन गरौठा सांसद प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसौदिया, इटावा सांसद प्रतिनिधि अरविन्द कठेरिया, मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, जनप्रतिनिधि व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *