Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > हेरिटेज होटल के रूप में विकसित होगा अपना शुक्ल तालाब

हेरिटेज होटल के रूप में विकसित होगा अपना शुक्ल तालाब

Spread the love

लखनऊ,14अगस्त 2023।उत्तर प्रदेश में हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार पुराने महल व हवेलियों को हेरिटेज होटल के रूप में विकसित करेगी। इस योजना में कानपुर देहात के शुक्ल तालाब को भी शामिल किया गया है। इस योजना में कई बड़े होटल घरानों ने रुचि दिखाई है। इसमें निजी क्षेत्र के निवेश से विरासत संपत्तियों को मूल गौरव के साथ पुनर्स्थापित कर पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन भी होगा।
इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार की ओर से निवेश धनराशि 180 करोड़ रुपये तय की गई है।प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने कहा कि परियोजना के लिए संस्था का चयन गुणवत्ता और लागत प्रणाली (क्वालिटी एंड कॉस्ट बेस्ड सेलेक्शन) के आधार पर किया जाएगा। कानपुर देहात के अकबरपुर में स्थित शुक्ल का तालाब आजादी की क्रांति 1857 से जुड़ा है। शाहपुर की रानी को सात क्रांतिकारियों के साथ 1858 में नीम के पेड़ से लटकाकर अंग्रेज अधिकारियों ने फांसी दे दी थी।

बीरबल के दीवान शीतल शुक्ल ने कराया था निर्माण
शुक्ल तालाब – अकबरपुर स्थित शुक्ल तालाब ऐतिहासिक वास्तुकारी का नमूना है। वर्ष १५६३ में बादशाह अकबर के नवरत्नों में से बीरबल ने शीतल शुक्ल को इस क्षेत्र का दीवान नियुक्त किया था। दीवान शीतल शुक्ल ने १५७८ में इस ऐतिहासिक तालाब का निर्माण कराया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *