Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > पचास हजार की घूस लेते धरे गए दरोगा जी

पचास हजार की घूस लेते धरे गए दरोगा जी

Spread the love

लखनऊ,11अगस्त 2023। सहारनपुर के नकुड सीओ के कार्यालय में तैनात दरोगा/पेशकर घूस लेते धर लिए गए। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारियों ने बताया कि दरोगा हरपाल ने अहमदनगर के एक व्यक्ति से एक मामले में अंतिम रिपोर्ट लगवाने के एवज में पचास हजार रुपए की घूस मांगी। शुक्रवार की सुबह सहारनपुर पुलिस लाइन के पास रिश्वत लेते दरोगा पकड़े गए। एंटी करप्शन प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *