स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा-डीएम

15 अगस्त कार्यक्रम हेतु ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, वृक्षारोपण, शहीद स्मारकों पर साफ सफाई व्यवस्था की तैयारियां अधिकारी ससमय करें पूर्ण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी

कानपुर देहात दिनांक 10 अगस्त 2023। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूर्ण तैयारी सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में गुरुवार को बैठक आहूत की गई। 15 अगस्त को आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत काल के रूप में मेरी माटी मेरा देश की तर्ज पर स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को  ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, वृक्षारोपण, शहीद स्मारकों पर साफ सफाई व्यवस्था, वृहद ध्वजारोहण अभियान के अंतर्गत समस्त विभागों, शासकीय व अर्धशासकीय भवनों सहित जनपद में स्थापित अन्य प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण कराये जाने आदि के संबंध में निर्देशित करते हुये कहा कि जिन अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारियां सौपी गई है।
बैठक में बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः निर्धारित समय पर समस्त सरकारी भवनों, कार्यालयों, में झण्डा रोहण अभिवादन, राष्ट्रगान व संकल्प का वाचन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान तथा समस्त सरकारी कार्यालयों एवं गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। जनपद के वृद्धाश्रमों में वृद्ध महिलाओं/पुरूषो को फल वितरित किये जाएंगे तथा जिला अस्पताल में भी 15 अगस्त को जन्मे बालक, बालिकाओं को फल वितरण भी किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यालय में अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण भी किया जाए तथा प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष्य आवश्य लगाए।

चलेगा विशेष सफाई अभियान-डीएम

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जनपद में 13 अगस्त से 15 अगस्त के मध्य टीम बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों से विचार विमर्श किया गया।

प्लास्टिक के झंडे व झंडी का प्रयोग न करे

जिसमें प्लास्टिक के झंडे व झंडी का प्रयोग न करते हुए पेपर अथवा कपड़े के झंडे का प्रयोग करने एवं ट्राई कलर मास्क का प्रयोग न किये जाने के सुझाव पर निर्देश दिए कि किसी भी दशा में ट्राई कलर मास्क का प्रयोग नहीं किया जाए एवं प्लास्टिक के झंडे/झंडी का प्रयोग यथासंभव न करें। जिससे ध्वजारोहण उपरान्त राष्ट्रीय ध्वज सड़क आदि स्थानों पर न गिरे। उन्होंने जीएमडीएसई एवं जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि हाईवे के किनारे स्थित उद्योगों तथा गेस्ट हाउस ढाबा तथा समस्त पेट्रोल पंप, कोटेदारों के यहां ध्वजारोहण आवश्यक रूप से सुनिश्चित किया जाए जिससे हाईवे पर निकलने वाला प्रत्येक व्यक्ति देश भावना से परिपूर्ण हो सके।
उन्होंने कहा कि जनपद के ऐतिहासिक स्मारको महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं शहीद स्मारको आदि पर साफ सफाई कराते हुए प्रकाश मय करने की व्यवस्था की जाए। साथ ही साथ अपनी सुविधानुसार 14 अगस्त की सायं से प्रमुख चौराहों पर राष्ट्रीय गीत का बजाये जाये।
बैठक में डीएफओ एके द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ए के सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जे पी गुप्ता , अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) केशवनाथ गुप्त सहित समस्त उपजिलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *