Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मजदूर का कच्चा घर ढहा, पांच घायल

मजदूर का कच्चा घर ढहा, पांच घायल

Spread the love
कानपुर देहात,09 अगस्त 2023। भक्तिनपुरवा गारब गांव में बुधवार की सुबह ईंट गारा व कच्ची छत वाला कमरा एकाएक ढह गया। मलबे में दबकर दंपति व तीन बच्चे गंभीररूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया है।
मैथा तहसील के भक्तिनपुरवा गारब गांव में बुधवार की सुबह मजदूरी करने वाले विनोद राजपूत का ईंट गारे व मिट्टी की छत वाला एक कमरा वाला घर ढह गया। ढहे मकान के मलबे में  विनोद कुमार (42), पत्नी रेनू (38),पुत्री हिमांचल( 8),बिनीती(4), पुत्र विवेक (6) दब गए। गिरे कमरे के मलबे में परिवार को दबा देख। ग्रामीण जुट गए। सभी को मलबे से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को शिवली सीएचसी भेजा गया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। तहसीलदार सुभाष चंद्र ने मौके निरीक्षण किया। और मदद का आश्वासन दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *