Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > सड़क पर अन्ना पशु,हादसे का खतरा

सड़क पर अन्ना पशु,हादसे का खतरा

Spread the love

कानपुर देहात,18 जुलाई 2023। मैथा तहसील की सड़कों पर घूमते अन्ना पशुओं के चलते हादसे होने का भय बना हुआ है। खेतों में पानी भर जाने से अन्ना पशुओं ने सड़कों को अपना ठिकाना बना लिया। रात दिन अन्ना पशु खेतों पर ही बैठे रहते हैं। अन्ना पशुओं से किसान परेशान हैं। वाहन सवार अन्ना पशुओं से टकराकर घायल भी हो रहे हैं। सड़कों पर बैठे अन्ना पशु पकड़ने के सरकारी दावों की पोल भी खोल रहे हैं। ग्रामीण अमित प्रताप सिंह,घनश्याम,रणविजय सिंह,विजय कुमार ने बताया कि अन्ना पशुओं से परेशानी है। इस बाबत एसडीएम/बीडीओ जितेंद्र कटियार ने बताया कि अन्ना पशुओं को पकड़ा जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *