Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > हुजूर आते आते बहुत देर कर दी,मैथा में सात साल बाद उपनिबंधक कार्यालय हुआ शुरु

हुजूर आते आते बहुत देर कर दी,मैथा में सात साल बाद उपनिबंधक कार्यालय हुआ शुरु

Spread the love

कानपुर देहात,13 जुलाई 2023। रजिस्ट्री कराने के नाम पर कोई चाय पीने तक पैसे मांगे। तो मुझे फोन पर उसकी शिकायत बताएं। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात मैथा तहसील में उपनिबंधक कार्यालय का उदघाटन करते समय बुधवार को स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कही। इससे पहले विधिवत पूजन हवन करने के पहले फीता काटा गया।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस की नीति है। रजिस्ट्री कार्यालयों में बिचौलिए पालने पर कार्यवाही होगी। सभी रजिस्ट्री कार्यालयों सीसीटीवी लगाकर निगहबानी की जा रही है। कैबिनेट मंत्री राकेश कटियार ने कहा कि योगी सरकार की नीतियों से आम लोगों को फायदा हो रहा है। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि मैथा तहसील उनके प्रयासों से स्थापित हुई। और अब उनके प्रयास से उपनिबंधक कार्यालय शुरू हो रहा है। आम लोगों की दौड़ बचेगी। इस मौके पर पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी,डीएम नेहा जैन,एसडीएम जितेंद्र कटियार,भूपेंद्र सिंह,कुलदीप तिवारी,सब रजिस्टार भुवनेश यादव मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *