Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > स्वास्थ्य > अकबरपुर में अब हो सकेंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन

अकबरपुर में अब हो सकेंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन

Spread the love

सीएचसी अकबरपुर में विश्वस्तरीय मशीन की उपलब्धता से अब जिले के लोग  यहीं ऑपरेशन करा सकेंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन

डीएम नेहा जैन ने बुधवार को किया लोकार्पण

कानपुर देहात,05 जुलाई 2023।बुधवार को डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में विश्वस्तरीय मशीन की उपलब्धता से अब जिले के लोग  जो मोतियाबिंद से प्रभावित है। यहीं ऑपरेशन करा सकते हैं।
जिलाधिकारी नेहा जैन ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में नेत्र आपरेशन थियेटर का शुभारंभ किया। साथ ही ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप का भी अनावरण कर जनता को समर्पित किया। और कहा कि अभी तक जनता को मोतियाबिंद के इलाज हेतु जनपद से बाहर जाना पड़ता था। प्राइवेट अस्पतालों में भारी फीस देकर ऑपरेशन कराते थे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह, सीएमएस डॉ आई एच खान, कंसाई नैरोलेक पेंट्स लिमिटिड से सीएसआर संतोष देशमुख, प्रबंधक गौरव सिन्हा, व्यवसायी अनुपम गर्ग, एचआर हेड सत्येंद्र सिंह समेत चिकित्सक उपस्थित रहे।

गीतेश अग्निहोत्री/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *