तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत
कानपुर देहात,05 जुलाई 2023। रात्रि गस्त के दौरान दरोगा मथुरा प्रसाद,सिपाही सौरभ कुमार व विवेक कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान तिवारीपुर थाना क्षेत्र अकबरपुर पुल पर एक वाहन द्वारा टक्कर मार दी गयी। सिपाही विवेक कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जब कि दरोगा मथुरा प्रसाद,सिपाही सौरभ कुमार घायल हो गये। घायल पुलिस कर्मियो को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। सूचना पर रात में ही एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में घायलों से अस्पताल में जाकर मिले।