Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > शिवली पुलिस ने पकड़े दो फरार आरोपी,पचास हजार रुपए मिलेगे

शिवली पुलिस ने पकड़े दो फरार आरोपी,पचास हजार रुपए मिलेगे

कानपुर देहात,01 जून 2023। एक दिन में अलग अलग समय कोतवाली शिवली पुलिस ने पच्चीस पच्चीस हजार के दो इनामी अपराधियों को पकड़ा है। और पचास हजार रुपए का ईनाम अपनी झोली में कर लिया है। दोनो आबकारी मामले में वर्ष 2015 के मामले में अकबपुर कोतवाली में दर्ज मामले के आरोपी हैं। शुक्रवार की रात बैरी सवार के चंद्रभान गुप्ता को पुलिस ने पकड़ा था। जब कि रात को चौराई थाना बिधनू कानपुर नगर के विकास गुप्ता को पुलिस ने पकड़ लिया। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास किया। घेराबंदी कर धर लिया गया।तमंचा,कारतूस,खोखा व बाइक मिली उसके पास से मिली है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *