Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > जब बिना दुल्हन लिए बैरंग लौट गए दूल्हे राजा

जब बिना दुल्हन लिए बैरंग लौट गए दूल्हे राजा

Spread the love

कानपुर देहात,26 जून 2023। मूसानगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चपरेहटा के मजरा किशवा दुरौली निवासी एक व्यक्ति की लड़की की शादी संदना धरमपुर के एक लड़के साथ तय हुई थी। तय तारीख पर शनिवार की शाम बारात गांव पहुंची। द्वारचार व जयमाल के बाद भांवर कार्यक्रम चल रहा था। तभी दूल्हे को अचानक चक्कर आ गया और वह मंडप के पास ही गिर गया। जिससे दुल्हन व मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग दूल्हे पर पानी डालकर होश में लाए। इसके बार दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसपर शादी की खुशियों वाले माहौल में सन्नाटा पसर गया। दोनों पक्षों के बीच रात भर पंचायत चलती रही। दुल्हन के न मानने से मामले का कोई हल नहीं निकल सका। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया। और बारात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *