Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > आपातकाल देश के इतिहास का काला धब्बा-मानवेंद्र सिंह

आपातकाल देश के इतिहास का काला धब्बा-मानवेंद्र सिंह

Spread the love

कानपुर देहात,25 जून 2023। आपातकाल को काला दिवस के रूप में भाजपा पार्टी कार्यालय माती अकबरपुर में रविवार को मनाया गया। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मानवेंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा 25 जून 1975 को कांग्रेस ने बिना कारण आपातकाल लगाया। आपातकाल लगते ही देश से लोकतंत्र की मर्यादाएं रौंद दी गईं और मौलिक अधिकार छीन लिए गए। जिन नागरिकों ने सरकार का विरोध किया, उन्हें बिना दलील व अपील के जेल में डाला गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने लोकतंत्र सेनानी बंसलाल कटियार,संतोष धीरज, बागीश मिश्रा, मूलचंद सचान,चंद्र किशोर सचान,राजकुमार चतुर्वेदी,भगवानदीन, हरिशंकर,महेश सिंह भदौरिया का पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने कहा देशभर में हुए अत्याचार की कहानी शाह कमीशन की रिपोर्ट बयान करती है, लेकिन कांग्रेस की विचारधारा अपने उस कुकृत्य पर चुप है।इस दौरान जिला प्रभारी अशोक राजपूत,विधायक पूनम संखवार,निर्मला संखवार,राहुल अग्निहोत्री,श्याम सिंह सिसोदिया,मदन पांडेय, चंद्र कुमार शुक्ला,बबलू कटियार सौरभ मिश्रा,स्वतंत्र पासवान अंशु त्रिपाठी मलखान सिंह चौहान,मनोज शुक्ला, रागिनी भदोरिय, रेणुका सचान,विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी,राकेश तिवारी आदि रहे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *