लक्ष्मण अभिनेता अरविंद को अभिनय जगत से दी गई विदाई

सुनाद न्यूज

7 मई 2022

कानपुर देहात। धनुषभंग लीला में करीब चालीस वर्षों से लक्ष्मण अभिनेता की भूमिका निभाने वाले अरविंद द्विवेदी को शुक्रवार की शाम शिवली के ओंकारेश्वर मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर अभिनय जगत से विदाई दी गई। नगर पंचायत शिवली के चेयरमैन अवधेश शुक्ला लक्ष्मण अभिनेता को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। और रामचरितमानस भेंट की। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि भगवान राम और उनके भाइयों का चरित्र सभी को अपने जीवन मे उतारना चाहिए। लक्ष्मण अभिनेता अरविंद द्विवेदी ने इस मौके पर कहा कि उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत शिवली से की थी। और 40 वर्षों के अभिनय के बाद उनको शिवली से ही लक्ष्मण के अभिनय से विदाई दी जा रही है। शुक्रवार की सुबह मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। शाम को धनुष भंग का आयोजन किया गया। नामीगिरामी अभिनेताओं ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण भी किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक अमरजीत सिंह जनसेवक भी मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *