Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > भाजपा के दोनों एमएलसी ने चुनाव में मारी बाजी

भाजपा के दोनों एमएलसी ने चुनाव में मारी बाजी

Spread the love

लखनऊ,29 मई 2023।विधान परिषद के चुनाव में दो सीटों के लिए हुए मतदान का परिणाम आ गया। भाजपा ने दोनो सीटों सपा को जबरदस्त पटखनी दी।
पूर्व सदस्य लक्ष्मण आचार्य के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार पदमसेन चौधरी को 279 और सपा के रामकरन निर्मल को 116 मत मिले। भाजपा के एक विधायक का वोट रद हुआ। परिषद के पूर्व सदस्य बनवारी लाल दोहरे के निधन से खाली हुई सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के मानवेंद्र सिंह को 280 और सपा के रामजतन राजभर को 116 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद मुशाहिद ने पदमसेन चौधरी और मानवेंद्र को विजयी घोषित किया। पदमसेन का कार्यकाल 30 जनवरी 2027 और मानवेंद्र सिंह का कार्यकाल 6 जुलाई 2028 तक रहेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *