Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > आपरेशन खोज के तहत दो दिन में सात लापता लड़कियां मिलीं

आपरेशन खोज के तहत दो दिन में सात लापता लड़कियां मिलीं

Spread the love

सीओ अकबरपुर का एक और नया प्रयोग, पाज़िटिव दिखा रिजल्ट
कानपुर देहात:,29 मई 2023। ढर्रे से हटकर काम करने की कोशिश की जाए तो भले ही कुछ मुश्किलें आए लेकिन परिणाम सकारात्मक आते हैं। आपरेशन भूमि की सफलता के बाद अब सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह ने एक और प्रयोग आपरेशन खोज शुरू किया है। इस अभियान में ऐसे माता पिता के चेहरे में मुस्कान लौटेगी जिनके जिगर के टुकड़े गायब हैं। खासतौर पर इस अभियान में ऐसी लापता लड़कियों पर फोकस रहेगा जो नाबालिग हैं और किसी के बहकावे में आकर कहीं चली गई है। आपरेशन खोज के तहत ऐसी लापता नाबालिगों की तलाश शुरू की गई है। आपरेशन खोज अकबरपुर सर्किल के चारों थाने अकबरपुर, गजनेर, रनिया व रूरा में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चलाया गया है। दो दिन में इस अभियान का रिजल्ट बहुत अच्छा आया है। चारों थाना क्षेत्रों से अब तक कुल 33 लड़कियां लापता हैं। इनमें से सात को पुलिस ने आपरेशन खोज के तहत दो दिन के अंदर ढूंढ निकाला है। इस अभियान की मानीटरिंग सीओ खुद कर रहे हैं। वहीं आपरेशन भूमि की डीएम नेहा जैन व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सराहना की है। साथ एसपी ने इसे पूरे जनपद में लागू कर दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *