Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > खेल > नायब तहसीलदार का धमाकेदार कारनामा

नायब तहसीलदार का धमाकेदार कारनामा

Spread the love

कानपुर देहात,28 मई 2023। तहसील राजस्व संघ की टीम का मुकाबला जादेपुर की टीम से हुआ। नायब तहसीलदार मनोज कुमार रावत की टीम तहसील राजस्व संघ ने धमाकेदार ढंग से 115 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीत लिया।
श्री शोभन सरकार युवा उत्थान समिति द्वारा अटवा मैदान बैरी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में जादेपुर क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बालिंग करने का फैसला किया। तहसील मैथा राजस्व संघ की टीम ने बारह ओवर में 143 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन किशन ने 91 रन ठोके। मुकाबला का पीछा करने उतरी जादेपुर क्रिकेट टीम मात्र 28 रन पर आ आऊट हो गई। राजस्व संघ की टीम के कप्तान नायब तहसीलदार मनोज रावत ने दो खिलाड़ियों को रन आउट किया। मैंन ऑफ मैच का खिताब किशन को दिया गया। इस मौके पर आयोजक आशुतोष द्विवेदी,प्रधान प्रतिनिधि राजाबाबू, पूतन शुक्ला,शुक्ला, शिवम् वर्मा,रोहित मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी रोहित स्वर्णकार मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *