Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > खूनी रविवार-सड़क हादसे में अधेड़ व करंट से युवक की हुई मौत

खूनी रविवार-सड़क हादसे में अधेड़ व करंट से युवक की हुई मौत

Spread the love

कानपुर देहात,28 मई 2023। रविवार का दिन सुबह से लेकर दोपहर तक खून से तरबतर दिखाई पड़ा।
पहली घटना भोगनीपुर क्षेत्र के हांसेमऊ गांव के पास कानपुर झांसी हाईवे पर घटी। यहां वैन की टक्कर से आटो पलट गया। आटो बरौर से पुखरायां जा रहा था। कानपुर झांसी हाईवे पर पीछे से आ रही वैन ने टक्कर मार दी। जिससे आटो पलट गया। आटो सवार बरौर थाना क्षेत्र के डुडियामऊ निवासी छोटेलाल (58) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में उनकी पत्नी सरोज,पुत्री छोटी  सहित पांच अन्य भी घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

दूसरी घटना में रसूलाबाद के जोत गांव में हाई टेंशन लाइन पर चढ़े युवक की मौत हो गई। मृतक संविदा विद्युत कर्मी बताया जा रहा है। करंट की चपेट में आने से अमित कुमार बैरी साल की मौत हो गई। हालाकि बिजली अधिकारी फिलहाल मृतक को अपना कर्मी नही मान रहे हैं। पुलिस मौके पर है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *