Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > टोडरपुर में लगी ग्राम चौपाल,पच्चीस समस्याएं निस्तारित

टोडरपुर में लगी ग्राम चौपाल,पच्चीस समस्याएं निस्तारित

Spread the love

शिवली,27 मई 2023। विकास खंड मैथा के टोडरपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन,विकलांग पेंशन,किसान सम्मान निधि,आवास से जुड़ी सैंतीस लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई। पच्चीस समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। गांव के बीस लोगों ने आयुष्मान कार्ड न बनने की समस्या बताई। सभी का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया। पांच वृद्ध लोगों के मौके पर फार्म आनलाइन कराकर रिपोर्ट भी लगवाई गई। छह लोगों ने आवास न होने की बात कही। ग्राम सचिव ह्रदयेश ने उन्हे जांचकर नाम आवास सूची में शामिल करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर प्रधान किरन देवी,लेखपाल सुजीत सिंह,राजाबाबू अग्निहोत्री,शुभम पांडेय,प्रमेश चन्द्र मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *