Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > बाइकों की आपसी भिड़ंत,युवक की मौत

बाइकों की आपसी भिड़ंत,युवक की मौत

Spread the love

शिवली,27 मई 2023। बाइकों की आपसी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जब कि पुत्री सहित दूसरी बाइक पर।सवार दंपति भी घायल हो गए। घटना गुरुवार रात की है।
दोनो बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।
कोतवाली शिवली के सिंहपुर गांव का रहने वाला विमलेश कुमार(30) अपनी पुत्री प्रिया (12) के साथ निमंत्रण में ससुराल थाना ककवन के अनेई गांव जा रहा था। कि शिवराजपुर गहरा मार्ग पर भोलानिवादा गांव के समीप दूसरी तरफ से बाइक से औरेया के थाना सहायल के लहरापुर झबरा गांव का वहीद अपनी सास सलमा व पत्नी गुड्डी को लेकर औनहा जा रहा था। सड़क के मोड़ पर दोनों बाइकों की भिड़ंत के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल विमलेश को कानपुर लेकर जा रहे थे। कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुत्री प्रिया,वहीद व गुड्डी भी घ भी घायल हो गई। मृतक साइकिल रिपेयर का काम करता था। मौत से पत्नी रामा देवी,मां रानी देवी,भाई अमरेश,अखिलेश व दिनेश का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि बाइकों की आपसी भिड़ंत में मृतक विमलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *