Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > 20 किलोमीटर दूर जेवर बिक्री करने आए,धरे गए

20 किलोमीटर दूर जेवर बिक्री करने आए,धरे गए

Spread the love

कानपुर देहात,23 मई 2023। तीन दिन पहले टेंपो से
कानपुर के थाना बिठूर के नारामऊ की रहने वाले राजकपूर सोनकर की पत्नी मीना अपनी ननद राजबेटी टेंपो से लालपुर शिवराजपुर जाने के दौरान बैग से जेवर चोरी कर दो युवक मलिकपुर गांव के पास उतरकर भाग गए थे। अब घटनास्थल से 20 किलोमीटर आगे जेवर बिक्री करने के लिए आने पर पुलिस ने दबोच लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवर बरामद कर लिए हैं।
इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि दरोगा कमलेश्वर मिश्रा को बीती रात सूचना मिली। कि 21 मई को टेंपो में साथ मे बैठी महिलाओं के जेवर चोरी करने वाले दोनो युवक भेवान के पास में हैं। दोनो को पकड़ा गया। तलाशी में चोरी
सोने का हार,सोने का मांग बेदी,सोने की नथुनी व चांदी की कमरपेटी मिल गई। पकड़े गए युवक मूलरूप से जिले के फिरोजाबाद थाना मंगलपुर,हालमुकाम कल्यानपुर के बंबा रोड स्थित रैन बसेरे के निकट किराए के मकान में रहने वाला राजेन्द्र कटियार व रावतपुर गांव कानपुर की गुप्ता कालोनी में किराए के मकान में रहने वाला अर्जुन अरोड़ा निकले। दोनो आरोपियों को पीड़ित महिला ने भी पहचान लिया। दोनो टेंपो में सहयात्री के रूप में बैठकर कल्यानपुर से आए थे। मौका मिलते ही महिलाओं के बैग।से जेवर पार कर दिया। और शिवली कल्यानपुर रोड पर मलिकपुर के पास उतरकर भाग गए थे।

किस सुनार को जेवर बेचने के लिये कानपुर की बजाय भेवान आए
कानपुर देहात। दोनो चोर चोरी के जेवर बिक्री करने के लिए भेवान औनहां रोड पर आए थे। और किसी सुनार की तलाश जेवर बेचने के लिए कर रहे थे। और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अब पुलिस पूछताछ में चोरी के जेवर खरीदने वाले सुनार का भी खुलासा हो सकता है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *