Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राष्ट्रीय > कानपुर की बेटी कृतिका ने हिंदी से आईएएस किया टाप

कानपुर की बेटी कृतिका ने हिंदी से आईएएस किया टाप

Spread the love

कानपुर,23 मई 2023। अपने कानपुर की बेटी कृतिका मिश्रा आईएएस बन गई है। उन्होंने हिंदी मीडियम में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जब कि आल ओवरमे 66वां स्थान है। मूलरूप से शिवराजपुर के काकूपुर रब्बन गांव की रहने वाली हैं।विद्यार्थी जीवन से ही अत्यधिक मेधावी कृतिका सभी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करती रही।कृतिका के पिता डॉ दिवाकर मिश्र कानपुर नगर के प्रतिष्ठित बीएनएसडी इंटर कॉलेज प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।कृतिका की माता भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत है। कृतिका की छोटी बहन मुदिता मिश्रा ने युवा संसद की प्रथम विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है। कृतिका भी प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर की वाद विवाद प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है । राष्ट्रपति और कई राज्यपालों से सम्मानित हुई है। वर्ष 2015 का बाल श्री पुरस्कार कृतिका के जीत चुकी हैं।

गौरव त्रिवेदी/सुनाद न्यूज

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *