Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > इलाज के दौरान घायल महिला की मौत

इलाज के दौरान घायल महिला की मौत

Spread the love

शिवली,23मई 2023। करीब डेढ़ माह पहले कोतवाली क्षेत्र के बलुआपुर गांव में जमीनी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के बाद धारदार हथियार से हमले में प्रभा देवी सहित पांच लोग घायल हो गए थे। तभी घायल प्रभा का इलाज कानपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। वह आईसीयू में भर्ती थी।घायल महिला ने सोमवार की दोपहर इलाज दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत से गांव में तनाव पनप गया है।

कोतवाली के बलुवापुर गांव के शिशुपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कि चाचा सुंदरलाल से जमीन को लेकर विवाद है। 8 अप्रैल को सुंदरलाल ने पुत्रों महेंद्र,नरेंद्र व सुरेंद्र,पत्नी अगाना,भाई चन्द्रिका,बबलू व जसवंत यादव ने फरसा,कुल्हाड़ी व लाठी लेकर हमला बोल दिया। हमले में
रामकुमार,रामबाबू, उसकी पत्नी प्रभा देवी व लड़के लवकुश व प्रदीप घायल हो गए थे। इधर घायल महिला प्रभा की अस्पताल में मौत की जानकारी होने पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। महिला का पोस्टमार्टम कानपुर नगर में कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जांच में हत्या की धारा बढाई जाएगी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *