Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अंतर्राष्ट्रीय > एक हजार साल पुरानी परंपरा-चार्ल्स बनेंगे किंग

एक हजार साल पुरानी परंपरा-चार्ल्स बनेंगे किंग

Spread the love

ब्रिटेन में किंग चार्ल्स का शनिवार को राज्याभिषेक भारतीय समय दोपहर 3.30 बजे होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ही चार्ल्स को सम्राट का दर्जा मिल गया था। उन्हें वास्तव में ताज पहनाने की शाही परंपरा अपनाई जाएगी। महारानी एलिजाबेथ का राज्याभिषेक 2 जून 1953 को हुआ था। करीब सौ देशों के राष्ट्राध्यक्ष और राजपरिवार इस दौरान एक हजार साल पुरानी पंरपरा के साक्षी बनेंगे।

उपराष्ट्रपति कर रहे भारत का प्रतिनिधित्व
भारत की तरफ से आधिकारिक प्रतिनिधि के तौर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्याभिषेक समारोह में मौजूद रहेंगे। वह पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ सहित शुक्रवार को लंदन पहुंच गए हैं।

सोनम कपूर और मुंबई के दो डिब्बावालाें को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।
भारतीय मूल की ब्रिटिश शेफ मंजू मल्ही को भी आमंत्रित किया गया है जो उन कुछ लोगों में शुमार हैं, जिन्हें ब्रिटिश एंपायर मेडल से सम्मानित किया गया है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *