Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > जब बिना दुल्हन के लौट गई बरात

जब बिना दुल्हन के लौट गई बरात

Spread the love

कानपुर देहात,02मई 2023। सिकंदरा थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार को आई बरात में कम जेवर लाने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। बाद में वर पक्ष को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।
सिकन्दरा के मानपुर गांव के लालाराम ने अपने बेटे कृष्णमुरारी का विवाह बीते दिनों सिकंदरा थानाक्षेत्र के बनवारीपुर गांव के श्याम नारायण की बेटी के साथ तय किया था। रविवार की शाम को कृष्णमुरारी बरात लेकर बनवारीपुर गांव पहुंचा तो लड़की पक्ष ने जमकर स्वागत व खातिरदारी की।

द्वारचार के बाद चढ़ावे की रस्म हुई। इसमें कपड़े और जेवरात देखने के बाद वधू पक्ष ने आभूषण कम होने का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया।
जब निर्णय नहीं निकला तो वर पक्ष बिना दुल्हन को लिए ही वापस लौट गया। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि बिना दुल्हन के बरात लौटने की सूचना मिली है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *