Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मेधावियों को किया सम्मानित

मेधावियों को किया सम्मानित

शिवली,30 अप्रैल 2023। तारा चंद्र इण्टर कॉलेज के यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले मेधावियों को शनिवार को सम्मानित किया।
कालेज में हाईस्कूल में प्रथम स्थान पाने वाले साहित्य शर्मा, द्वितीय स्थान पाने वाले अभय सिंह एवं तृतीय स्थान पाने वाले सागर, इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग) में कॉलेज में प्रथम स्थान पाने वाले आयुष,द्वितीय स्थान पाने वाली स्वीटी, तृतीय स्थान पाने वाली दिशा, इंटरमीडिएट (कला वर्ग ) कॉलेज में प्रथम स्थान पाने वाली अपर्णा,द्वितीय स्थान पाने वाली निशी एवं तृतीय स्थान पाने वाली पूनम, इंटरमीडिएट (व्यावसायिक वर्ग) में कॉलेज में प्रथम स्थान पाने वाली अंकिता, द्वितीय स्थान पाने वाली शिवरानी एवं तृतीय स्थान पाने वाली कोमल को प्रधानाचार्य डॉ एसके अग्रहरि
मेडल व माला पहनाकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि कालेज के सह प्रबंधक राजेंद्र पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट ओमप्रकाश मिश्र ने की।संचालन संस्कृत प्रवक्ता जागृति तिवारी ने किया। इस मौके पर शिक्षक, लिपिक व कर्मी मौजूद रहे।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *