Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंथन शुरू

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंथन शुरू

Spread the love

भगवान की रामजन्मभूमि में निर्माणाधीन राममंदिर के भूतल का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी भी जोरशोर से शुरू हो गई है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने काशी के विद्वानों से प्राण प्रतिष्ठा की तीन शुभ तिथि मांगी थीं। विद्वानों द्वारा 22 जनवरी की तिथि को शुभ बताया गया है।श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने काशी के दिग्गज विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ से तीन मुहूर्त मांगे थे। गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने 22 जनवरी 2024 का मुहूर्त निकाला है। इसके अलावा उन्होंने फरवरी में भी एक मुहूर्त निकालकर ट्रस्ट को बताया। उन्होंने मंदिर की आधार शिला का भी मुहूर्त निकाला था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *