Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > उपनयन संस्कार के लिए कहां उमड़े लोग

उपनयन संस्कार के लिए कहां उमड़े लोग

Spread the love

 

 शोभन सरकार ने 1997 में की थी शुरुआत। तब से यह परम्परा प्रतिवर्ष अनवरत चली आ रही 

मैथा,कानपुर देहात27 अप्रैल 2023। ब्रम्हलीन गुरूदेव भगवान व शोभन सरकार की तपोस्थली शोभन आश्रम में गुरुवार को प्रतिवर्ष की भांति वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी गढ़ी भगवान बजरंग स्वामी की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना दिवस पर 251 बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ। बटुकों के उपनयन संस्कार की शुरुआत गोलोकवासी सन्त स्वामी विरक्तानन्द जी महाराज शोभन सरकार ने 1997 में की थी। तब से यह परम्परा प्रतिवर्ष अनवरत चली आ रही है। शोभन सरकार के तीन वर्ष पूर्व 14 मई 2020 को गोलोकवासी होने के उपरांत उक्त परम्परा का निर्वहन सर्वराकार हरिशरणम पाण्डेय की देखरेख में किया जा रहा है। उपनयन संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत बटुकों ने आश्रम में स्थित देवी देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर भण्डारे का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों प्रतिभाग किया।

बृजबिहारी द्विवेदी/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *