चोरी गए हनुमान जी फिर से आ गए स्वदेश

तमिलनाडु के अरियालुर जिले के पोट्टावेली वेल्लूर में स्थित श्री वरथराजा पेरुमल के विष्णु मंदिर से भगवान हनुमान की मूर्ति को चुरा लिया गया था। यह प्रतिमा उत्तर चोल काल (14वीं-15वीं शताब्दी) से संबंधित है। मूर्ति को 2012 में चोरी कर लिया गया था। न्यूयार्क में नीलामी के बाद इसे आस्ट्रेलिया के व्यक्ति ने खरीद लिया था।

आस्ट्रेलिया में मिली चोरी की मूर्ति
1961 में “पांडिचेरी के फ्रांसीसी संस्थान” द्वारा इसे प्रलेखित किया गया था। आस्ट्रेलिया के कैनबरा में भारत के उच्चायुक्त को इस प्रतिमा को सौंपा गया। फरवरी, 2023 के अंतिम सप्ताह में इस प्रतिमा को भारत लौटा दिया गया और 18 अप्रैल को केस प्रॉपर्टी के रूप में तमिलनाडु के आइडल विंग को सौंप दिया गया।

238 पुरावशेषों को वापस लाई मोदी सरकार
भारत सरकार देश के भीतर राष्ट्र की पुरातन विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में कार्य कर रही है और अतीत में अवैध रूप से विदेश ले जाए गए पुरावशेषों को वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अब तक 251 पुरावशेषों को विभिन्न देशों से वापस लाया गया है, जिनमें से 238 को वर्ष 2014 के बाद से स्वदेश लाया गया है। (धन्यवाद-पीआईबी)

संकलन-गीतेश अग्निहोत्री

 

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *