Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > आनलाइन निरीक्षण अपमान,गुरु जी बोले दूसरे विभागों में पहले करो लागू

आनलाइन निरीक्षण अपमान,गुरु जी बोले दूसरे विभागों में पहले करो लागू

Spread the love

कानपुर देहात,26 अप्रैल 2023। बेसिक शिक्षा विभाग में आनलाइन(वीडियो काल/वायस काल) के माध्यम प्रतिदिन जिले के दस स्कूलों का निरीक्षण मूल्यांकन प्रकोष्ठ द्वारा किया जा रहा है। इस तरह का निरीक्षण गुरुजी को नागवार गुजरा है। जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह महामंत्री संजय सचान का कहना है कि राजस्व,सिंचाई,स्वास्थ्य,माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग में निरीक्षण व्यवस्था क्यों नही है। गुरु जी ने इस तरह की निरीक्षण व्यवस्था को अपमानजनक बताया है। कहा कि पहले वहां यह निरीक्षण लागू हो जिन विभागों के पास टेबलेट व फोन उपलब्ध कराए गए हैं। विरोध जताते हुए गुरु जी ने बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र भी भेजा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *