Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > जब कोई भाजपा का झंडा नही उठाने वाला था,तब मैंने उठाया–कहकर दिया पार्टी से इस्तीफा

जब कोई भाजपा का झंडा नही उठाने वाला था,तब मैंने उठाया–कहकर दिया पार्टी से इस्तीफा

Spread the love

कानपुर देहात में निकाय चुनावों में टिकट के वितरण को लेकर भाजपा में अंतर्कलह सामने आई।

नगर पंचायत रूरा से अध्यक्ष पद की टिकट के दावेदार श्याम बिहारी उर्फ रजोल शुक्ला ने अपनी उपेक्षा को लेकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया

टिकट वितरण पर उठाए सवाल,कहा आम कार्यकर्ताओं से केवल लिया जाता है काम

कानपुर देहात,23 अप्रैल 2023। जिले में निकाय चुनावों में टिकट के वितरण को लेकर भाजपा में अंतर्कलह सामने आने लगी है। नगर पंचायत रूरा से अध्यक्ष पद की टिकट के दावेदार श्याम बिहारी उर्फ रजोल शुक्ला ने अपनी उपेक्षा को लेकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह भाजपा में जिला उपाध्यक्ष व जिला मतदाता प्रमुख हैं। उन्होंने पत्र जारी कर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष,प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा का कोई झंडा उठाने वाला नही था। तब रूरा में मैने इसे थामा। गांव गांव साइकिल से जाकर प्रचार किया। दूसरे दलों की सत्ता के समय भी नही ढिगा। अब पार्टी में स्कॉर्पियो वाले धनाढ्य लोगों की पूछ है। सांसदी विधायकी के चुनाव में आम मतदाता के वह ऋणी बनते हैं। अब सब गायब हैं। अब भाजपा में रहना स्वाभिमान के खिलाफ है। मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। जिलाध्यक्ष से संपर्क का प्रयास किया गया। वह उपलब्ध नही हो सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *