Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > अकबरपुर सपा में घमासान,वंदना साइकिल से भरेगी उड़ान

अकबरपुर सपा में घमासान,वंदना साइकिल से भरेगी उड़ान

Spread the love

कानपुर देहात,21अप्रैल 2023। समाजवादी पार्टी में अकबरपुर के नगर अध्यक्ष पद की सूची में एक बार फिर से फेरबदल हो गया है। उठापटक का दौर जारी है।दो दिन पहले अकबरपुर से वंदना निगम की टिकट काटकर गुड्डन सिंह की पत्नी दीपाली सिंह को अध्यक्ष पद का टिकट थमाया गया था। अब फिर से वंदना निगम को सपा आलाकमान ने प्राधिकार पत्र जारी करते हुए हरी झंडी दिखाई है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जारी पत्र में कहा कि वंदना निगम को अकबरपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर सपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। उठापटक के इस दौर में सबकी निगाहें लगी हैं। वायरल पत्र के बारे में कोई भी बात करने को तैयार नही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *