Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > छत से गिरे नवयुवक की मौत

छत से गिरे नवयुवक की मौत

Spread the love

शिवली,20 अप्रैल 2023। क्षेत्र के ककरदही गांव में बीती रात एक युवक नींद में छत से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
कोतवाली शिवली के बाघपुर चौकी क्षेत्र के ककरदही गांव में ध्रुव तिवारी का पुत्र गौरव उर्फ मंगल तिवारी (26) ई रिक्शा चलाता था, और अविवाहित था। वह नशा करने का भी आदी था। मंगलवार की रात वह खाना खाकर छत में सोने चला गया। देर रात पेशाब करने लिए जा रहा था। बाउंड्रीवाल न होने के चलते संदिग्ध अवस्था में छत से नीचे सड़क पर गिर गया। गिरने की तेज आवाज पर जब पिता बाहर आए तो देखा कि गौरव रोड पर गिर पड़ा है। आनन फानन में परिजन उसे पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी ने बताया क शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने छत से गिरकर मरने की बात बताई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *