Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मड़ौली कांड के आरोपित लेखपाल के समर्थन में उतरे साथी,दिया ज्ञापन

मड़ौली कांड के आरोपित लेखपाल के समर्थन में उतरे साथी,दिया ज्ञापन

Spread the love

शिवली,19 अप्रैल 2023।मड़ौली कांड में जेल भेजे गए लेखपाल अशोक सिंह के समर्थन में साथी लेखपाल उतर पड़े हैं। लेखपालों ने एसडीएम के माध्यम से मांगों का ज्ञापन डीएम नेहा जैन को भेजा है।
मंगलवार को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अटल त्रिपाठी,मैथा इकाई के अध्यक्ष नितिन बाजपेई मंगलवार के दोपहर एसडीएम जितेंद्र कटियार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि झूठी व असत्य तथ्यों पर आधारित एफआईआर में जेल भेज दिया गया। जब कि पूर्व में दूसरे पक्ष पर दर्ज दो एफआईआर में कोई कार्रवाई नही की जा रही है। और मड़ौली कांड में लेखपाल का कोई दोष नही है। साथ ही लेखपाल अशोक की तरफ से भी जानलेवा हमले,तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की जाए। इस मौके पर हर्षित त्रिपाठी,धर्मेंद्र तिवारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *