Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > डीएम का प्रयास सराहनीय,एसपी ने दुख में की मदद

डीएम का प्रयास सराहनीय,एसपी ने दुख में की मदद

Spread the love

कानपुर देहात,13 अप्रैल 2023। डीएम नेहा जैन ने दुर्घटना में मृत हुए पत्रकार साथी रणविजय शर्मा के घर पहुंचकर मदद की। दुख की इस घड़ी में परिजनों की मदद कर पत्रकारों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने दुखी परिजनों को सांत्वना देकर धीरज बंधाया। और पत्नी को दो लाख की चेक देकर पत्नी को नौकरी एवं बच्चो की शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। एसपी बीबीजीटीएस का प्रयास सराहनीय है। एआरटीओ सोमलता यादव मृतक पत्रकार परिवार की आर्थिक मदद की। पत्रकार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता ने कहा कि पत्रकार साथी भी मृतक साथी के परिवार की मदद करेंगे। भाजपा नेता वतनराज अग्निहोत्री,अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह,अधिवक्ता राजा तिवारी व अधिवक्ता अनुज पाल ने भी शोक जताया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *