Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > शिवली में दिखा स्वयंसेवकों का अनुशासन

शिवली में दिखा स्वयंसेवकों का अनुशासन

Spread the love

शिवली,13 मार्च 2023। कस्बा शिवली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने बुधवार को पथ संचलन किया। स्वयंसेवक संघ के कार्यालय साकेत धाम से पथ संचलन शुरू हुआ। जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर फिर से साकेत धाम पहुंचा। संचलन के दौरान स्वयं सेवक ड्रम की आवाज पर कदम ताल मिलाते हुए चल रहे थे। स्वयं सेवकों का अनुशासन देखने लायक था। सबसे आगे जीप पर भारत माता का चित्र रखा हुआ था। पद संचलन को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

राजू शुक्ला/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *