Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > महिला > आकस्मिक निरीक्षण में 03 आंगनबाड़ी कार्यकत्री व 02 सहायिकायें मिली अनुपस्थित , एक दिन का काटा गया मानदेय

आकस्मिक निरीक्षण में 03 आंगनबाड़ी कार्यकत्री व 02 सहायिकायें मिली अनुपस्थित , एक दिन का काटा गया मानदेय

Spread the love

सम्बंधित सीडीपीओ एवं मुख्य सेविकाओं का स्पष्टीकरण भी तलब–

बृजबिहारी द्विवेदी/सुनाद न्यूज

कानपुर देहात,06 अप्रैल 2023।जिलाधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय के प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में 06 अप्रैल गुरुवार को जनपद के समस्त परियोजनाओं के 33 आंगनवाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें अकबरपुर विकास खंड परियोजना के मुक्तापुर आंगनवाड़ी केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनीता व सहायिका रन्नों देवी झींझक विकास खंड की परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र
मंगलपुर तृतीय की सहायिका सरोज देवी तथा संदलपुर विकास खंड परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र जगन्नाथपुर के आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री मायादेवी व राजपुर विकासखण्ड की परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र बकसौंधी की कार्यकत्री कुसुमा निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाई गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव ने बताया अनुपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटा गया है तथा सम्बंधित सीडीपीओ एवं मुख्य सेविकाओं का स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *