Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > श्याम सिंह पंवार को मान्यता समिति का सदस्य नामित किये जाने पर पत्रकारों में हर्ष की लहर

श्याम सिंह पंवार को मान्यता समिति का सदस्य नामित किये जाने पर पत्रकारों में हर्ष की लहर

Spread the love

पत्रकार कल्याण समिति के संस्थापक गीतेश अग्निहोत्री प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता ने श्याम सिंह पंवार को बताया पत्रकारों का हितैषी

कानपुर देहात,05 मार्च2023।भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य श्यामसिंह पंवार को को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश प्रेस मान्यता समिति का सदस्य नामित जाने पर जनपद के पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है ।
पत्रकार कल्याण समिति के संस्थापक गीतेश अग्निहोत्री व प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता ने श्याम सिंह पंवार को उत्तर प्रदेश प्रेस मान्यता समिति का सदस्य नामित किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्याम सिंह पंवार भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य रहते हुए पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाये जाने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं जो कि काबिले तारीफ है । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
अब प्रदेश मान्यता समिति का नामित किये जाने से निश्चित ही पत्रकारों को सम्मान मिलेगा। श्याम सिंह पंवार पत्रकारों के सच्चे हितैषी है ।
पत्रकारों में एसपी द्विवेदी रवि गुप्ता हरिश्चंद्र अनुराग बाजपेयी अमित पांडेय रोहित पांडेय मोहित बाथम राहुल कुमार सोनू सिंह रमन सिंह सतेंद्र दुबे अभिषेक श्रीवास्तव सतेंद्र राठौर रजनेश कठेरिया विशाल सिंह मधुर द्विवेदी रामकुमार ने भी  पंवार को उत्तर प्रदेश प्रेस मान्यता समिति का सदस्य नामित किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

ब्रजबिहारी द्विवेदी/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *