Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Spread the love

कानपुर देहात,29 मार्च 2023। कार की टक्कर से घायल हुई बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जब बाइक चला रहा उसका पुत्र गंभीररूप से घायल हो गया। जिसका इलाज कल्यानपुर के एक अस्पताल में हो रहा है। घटना सोमवार देर शाम की है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
कोतवाली क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर गांव देवेंद्र नारायण त्रिवेदी सोमवार की देर शाम बाइक से मां चन्द्रप्रभा त्रिवेदी (70) को लेकर शुम्बहा माता मंदिर दर्शन करने गया था वापस घर आते समय ऊंचवा मोड़ टिकरी गांव के पास मैथा रनियां मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही कार चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार‌ दी। जिससे बाइक सवार दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को इलाज के लिए कल्यानपुर लेकर परिजन जा रहे थे। कि रास्ते में चन्द्र प्रभा की मौत हो गई। चालक कार छोड़कर भाग निकला।कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया की रिपोर्ट दर्ज की गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *