Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > स्वास्थ्य > महिला के स्वस्थ रहने से बच्चे भी रहते हैं स्वस्थ-सीडीओ

महिला के स्वस्थ रहने से बच्चे भी रहते हैं स्वस्थ-सीडीओ

Spread the love

कानपुर देहात,25 मार्च 2023।महिलाओं का स्वस्थ्य रहना बहुत जरूरी है। महिलाएं कुपोषण से ग्रसित होगी। तो बच्चा भी कुपोषण का शिकार हो सकता है। यह बात शुक्रवार को बैरी में रेडियो वक्त की आवाज में विश्व क्षय रोग दिवस आयोजित एक कार्यक्रम में सीडीओ सौम्या पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि जब बच्चा कुपोषित होगा। उसे टीबी बीमारी होने की ज्यादा संभावना रहती है। सीएमओ एके सिंह ने कहा कि किसी को दो सप्ताह से लगातार खांसी आ रही है। बुखार लगातार रहता है।वजन कम हो रहा है। यह टीबी के लक्षण हैं। तत्काल अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क जांच व इलाज करवाएं।
जिला क्षय रोग अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी टीबी मरीज को गोद लेकर निक्षय मित्र बनकर पोषण आहार हर महीने देकर उनकी सहायता कर सकते है। पांच टीबी के मरीजों को सहायता किट का वितरण भी किया गया। इस मौके पर श्रमिक भारती संस्था के संस्थापक गणेश शंकर पाण्डेय,सिद्धार्थ पाठक,वक्त की आवाज की समन्वयक राधा शुक्ला,हरी पांडेय,राशि जैन,हरेंद्र, करिश्मा मौजूद रही।

बृजबिहारी द्विवेदी/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *