Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > युवा > बिटिया ने तीन स्वर्ण पदक जीत सबकी ‘आकांक्षा’ की पूरी

बिटिया ने तीन स्वर्ण पदक जीत सबकी ‘आकांक्षा’ की पूरी

Spread the love

बेटी ने नाम रोशन करते हुए बढ़ाया मान–

ब्रजबिहारी द्विवेदी/सुनाद न्यूज

कानपुर देहात,23 मार्च 2023। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के 37 वें दीक्षांत समारोह में बुधवार को राज्य पाल / कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने परास्नातक राजनीति विज्ञान में सर्वोच्च अंक लाने पर आकांक्षा कुशवाहा को तीन स्वर्ण पदक एम एम पाण्डेय, सुमित सोमल स्मारक व अटल बिहारी वाजपेई स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। आकांक्षा ने क्राइस्टचर्च कालेज कानपुर में राजनीति विज्ञान से परास्नातक किया है। उन्होंने 1000 में 740 अंक प्राप्त किए हैं।आकांक्षा के पिता रामचन्द्र कुशवाहा कानपुर देहात विकास भवन में डीपीओ कार्यालय में चालक पद पर तैनात है तथा माता गीता देवी कुशवाहा शिक्षा मित्र हैं। आकांक्षा सफलता का श्रेय गुरूजनों व माता पिता को देती हैं। बधाईयां का सिलसिला जारी है।

 

बेटी माता रानी का आशीर्वाद

कानपुर देहात। बेटी आकांक्षा माता रानी का आशीर्वाद है। यह कहना है। आकांक्षा के माता व पिता का। दोनो लोगों ने कहा कि नवरात्रि के दिनों में उसे पढ़ाई में टापकर तीन स्वर्ण पदक जीते।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *