Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष बने रमेश त्रिपाठी

संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष बने रमेश त्रिपाठी

Spread the love

रविवार को मैथा तहसील में हुआ जिलाकार्यकारिणी का चुनाव

कानपुर देहात,20 मार्च 2023। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का चुनाव रविवार को मैथा तहसील में हुआ। सभी पदों पर दो वर्ष के कार्यकाल के लिए निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। जिलाध्यक्ष पद पर मैथा तहसील के अमीन रमेशचंद्र त्रिपाठी चुने गए। प्रांतीय संरक्षक ओम प्रकाश दीक्षित प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश बाबू त्रिपाठी की देखरेख में रविवार को मैथा तहसील में चुनाव संपन्न हुए। जिला कार्यकारिणी में मंत्री रसूलाबाद तहसील अजय सिंह कठेरिया,कोषाध्यक्ष अकबरपुर तहसील के विजय कुमार,आडीटर सिकंदरा तहसील के रामविलास गौतम,जिला उपाध्यक्ष सिकंदरा तहसील के मोहम्मद जीशान व मोहम्मद ताहिर हुसैन,संगठन मंत्री रसूलाबाद तहसील के कमलेश कुमार चतुर्वेदी,उपमंत्री रसूलाबाद के रामराज कमल चुने गए। सभी निर्वाचित जिला पदाधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर तहसीलदार पूर्णिमा सिंह,नायब तहसीलदार मनोज कुमार,जीतू त्रिपाठी,सुरेश गुप्ता,वीरेंद्र अवस्थी,संतोष श्रीवास्तव,रामसेवक, राज बहादुर यादव धीरेंद्र सिंह रामविलास पाल प्रमोद कुमार त्रिपाठी अनुराग त्रिपाठी कुंती देवी रामबाबू यादव मौजूद रहे।

बृजबिहारी द्विवेद/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *