Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > चोरों का धावा,बीआरसी का सामान किया पार

चोरों का धावा,बीआरसी का सामान किया पार

Spread the love

 

कानपुर देहात,11 मार्च 2023। ब्लाक मैथा के मारग स्थित बीआरसी कार्यालय का पिछले दरवाजे के ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर दाखिल हो गए। शनिवार सुबह आधार बनाने वाले कर्मी के कार्यालय आने पर चोरी की वारदात का पता चला।बीईओ नसरीन फारूकी ने बताया कि चोर कार्यालय में रखा एक इनवर्टर,इनवर्टर की दो बैटरी,एक स्कैनर प्रिंटर,दो सीपीयू,एक प्रोजेक्टर,एक कूलर, एक डेस्कटॉप व स्वच्छता संबंधी सामग्री चोरी कर ली। कहा पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। कार्रवाई की जाएगी।

ब्रजबिहारी द्विवेदी/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *