Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > पिता से विवाद के बाद बेटे की गोली लगने से मौत

पिता से विवाद के बाद बेटे की गोली लगने से मौत

Spread the love

सुनाद न्यूज

कानपुर देहात,06 मार्च 2023। शिवली कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में सोमवार की रात दिल दहलाने वाली घटना घट गई है। पुत्र की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पिता पर विवाद के बाद गोली मारने का आरोप है। होली जलने से पहले इस तरह की घटना से परिवार में हाहाकार मच गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक रघुपाल सिंह(35) है। पिता का नाम देवेंद्र सिंह है। डबल बैरल बंदूक पिता के नाम पर है। पुलिस मौके पर पड़ताल कर रही है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *