Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > बग्घी पर बैठकर उमा को ब्याहने जायेगे भोले बाबा

बग्घी पर बैठकर उमा को ब्याहने जायेगे भोले बाबा

Spread the love

सुनाद न्यूज
शिवली,06 मार्च 2023। कस्बे में करीब छियालीस वर्ष पूर्व महाकालेश्वर मन्दिर से शुरू हुई शिव बारात में बैलगाड़ी पर बैठकर शिव उमा को ब्याहने निकलते थे। बदलते परिवेश में शिवजी बग्घी पर बैठकर बारातियों के साथ निकलते हैं। बाराती आगे आगे नाचते गाते चलते हैं। समिति के अध्यक्ष प्रेमशंकर स्वर्णकार ने बताया कि दूज को धूमधाम से शिव बारात महाकालेश्वर मंदिर से निकाली जाएगी। बारात विभिन्न मंदिरों से होकर गुजरेगी। रात में ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्वारा धनुषभंग का मंचन किया जाएगा।

राजू शुक्ला/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *