Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मैथा तहसील के कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

मैथा तहसील के कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Spread the love

सुनाद न्यूज
कानपुर,24 फरवरी 2023। देहात।मैथा तहसील में संग्रह सेवक के पद पर प्रमोद पांडेय (45) की तैनाती है। शुक्रवार की शाम तहसील के कर्मचारी आवास के पास रास्ते में कुछ कर्मचारियों ने उन्हें संदिग्ध हालात में पड़े देखा। एंबुलेंस से सीएचसी शिवली भेजा गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। तहसीलदार पूर्णिमा सिंह भी अस्पताल पहुंची। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को सूचना भेजी है। इंस्पेक्टर अपराध अब्दुल कलाम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *